उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक गुरुवार को जखनियां स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर के निकट हनुमान मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम ने की।
बैठक में आगामी 10 अगस्त 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों, किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर आयोजित इस आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनता से “गाजीपुर चलो, जेल भरो” के नारे के साथ आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिला अध्यक्ष राम अवध राम तथा जिला मंत्री बीरेंद्र कुमार गौतम ने आंदोलन की रूपरेखा और तैयारियों पर प्रकाश डाला।
बैठक में पूनम देवी, संजय विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र भारती, राम अवध, पिंटू यादव, राम सेवक यादव, श्रीराम, उमराव, शांति देवी, राजनाथ राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
10 अगस्त के देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने का आह्वान, खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक संपन्न
Related Posts
Add A Comment

