Author: admin
केंद्र सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के साथ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत संस्कृति एवं संवाद को मिलेगा बढ़ावा वाराणसी, 13 सितंबर 2026। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), वाराणसी की ओर से वाराणसी एवं आसपास के जिलों के 13 सदस्यीय पत्रकारों का दल रविवार को तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा के दौरान पत्रकार दल तमिलनाडु में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लेगा। दल लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव और उनके अनुभवों को भी समझेगा। दल का नेतृत्व कर रहे पीआईबी वाराणसी के…
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्ववॉइस इंडिया न्यूजरिपोर्टर/ रीना राय ओबरा (सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के तत्वावधान में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर शनिवार को बीएमएस कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल ने की। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भाजपा ओबरा मंडल प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यशाला…
29 सॉफ्टवेयर और 11 हार्डवेयर टीमों ने प्रस्तुत किए नवीन प्रोजेक्ट चयन के बाद ग्रैंड फिनाले के लिए भेजे जाएंगे विचार अदाणी पावर के मुख्य व्यवसाय अधिकारी स्मूर्ति आर. नायक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह निदेशक के. एस. वर्मा ने दी बधाई, बोले नवाचार व समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में हैकाथॉन की महत्वपूर्ण भूमिका सोनभद्र। जिला संवाददाता रीना राय ।चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) सोनभद्र में 11 एवं 12 सितंबर 2026 को दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान की IEEE स्टूडेंट ब्रांच द्वारा आयोजित इस तकनीकी…
वाराणसी: एम्पीयर मैग्नस जी मैक्स आज 2,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर वाराणसी पहुंचा। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर ने अपनी ‘अल्टीमेट एंड्योरेंस राइड’ का लगभग आधा सफर पूरा कर लिया है। करीब 4,000 किलोमीटर की यह यात्रा भारत के सबसे पूर्वी छोर डोंग, अरुणाचल प्रदेश से सबसे पश्चिमी छोर गुहर मोती, गुजरात तक की जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य अलग-अलग रास्तों और परिस्थितियों में स्कूटर की क्षमता और मजबूती को परखना है।पांच दिनों में स्कूटर अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों से 1,200 मीटर से अधिक की ऊंचाई से नीचे उतरते हुए, भारी मानसून के बीच असम…
मारकुंडी के ओबरी टोले में असामाजिक तत्वों ने पत्थर से क्षतिग्रस्त की प्रतिमा, ग्रामीणों में भारी नाराजगी सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सिटी, चोपन प्रभारी निरीक्षक व गुरमा चौकी प्रभारी पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर स्थिति को लिया नियंत्रण में नई प्रतिमा स्थापित करने व आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया भरोसा चोपन/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के ओबरी टोला में उस समय हड़कंप मच गया, जब संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाई गई। असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त किए…
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम विद्यार्थियों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद प्रबंधक सुशील कुशवाहा ने शिक्षकों को किया सम्मानित, प्रधानाचार्य अवध नारायण त्रिपाठी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर डाला प्रकाश ओबरा/सोनभद्र । आशीष मिश्रा।ओबरा स्थित शिशु शिक्षा निकेतन के प्रांगण में 5 सितंबर 2026 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओबरा शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर…
एसपी अभिषेक वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पुलिस लाइन स्थित मंदिर में सजी मनमोहक झांकियां, बच्चों ने दीं भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सत्य, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश एसपी सोनभद्र सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। दिनांक 04/05 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी की गरिमामयी उपस्थिति में पूरे पुलिस परिवार ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम…
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान को मिली सफलता प्रकीर्ण वाद संख्या 568/2024 में वांछित ताज मुहम्मद उर्फ जालिम खाँ को पुलिस ने किया गिरफ्तार विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत बीजपुर/सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह।जनपद सोनभद्र में न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण…
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मिली बड़ी सफलता दुद्धी थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था अभियुक्त ज्ञानेन्द्र कुमार विण्ढमगंज पुलिस टीम ने फतेहपुर के राधानगर में दबिश देकर किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश विण्ढमगंज/सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह।जनपद सोनभद्र में अपराध की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना विण्ढमगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक…
ओबरा/सोनभद्र । आशीष मिश्रा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के ओबरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बिजली मजदूरों एवं कर्मचारियों के मसीहा, संघर्षशील नेता स्वर्गीय कामरेड हरीश तिवारी जी की जयंती शनिवार, 05 सितंबर 2026 को अत्यंत गरिमामय और संकल्पबद्ध वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में मुख्य रूप से संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड अजय सिंह, वितरण जिला अध्यक्ष ज्योति रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत साहू तथा मंत्री प्रदीप कनौजिया उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय…
