गाजीपुर। इंडियन बैंक की पीजी कॉलेज शाखा में शनिवार को बैंक का 120वां स्थापना दिवस राष्ट्रभक्ति और उल्लास के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बैंक परिसर में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इंडियन बैंक स्वदेशी आंदोलन और राष्ट्रवादी विचारधारा की उपज है। 15 अगस्त 1907 को चेन्नई में स्थापित यह बैंक भारतीय गौरव और स्वदेशी भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल थी। उन्होंने कहा कि बैंक ने 120 वर्षों की अपनी यात्रा में देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ग्राहक सेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्य शाखा प्रबंधक रविरंजन कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में बैंक की उपलब्धियों और ग्राहक सेवा को प्रमुखता देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी खाताधारकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें बेहतर, सरल, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बैंक पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने मुख्य अतिथि का बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत एवं सम्मान भी किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. संजय चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान प्रो. एसडी सिंह परिहार, प्रो. श्रीकांत पांडेय, प्रो. सुनील कुमार शाही, प्रो. विनय कुमार दूबे, प्रो. सतेन्द्र नाथ सिंह, प्रो. जी सिंह, डॉ. इंदीवर रत्न पाठक, कुलदीप कुमार, अमित ठाकुर, रवि सोनकर, जूली कुमारी, संतोष राय, उमाशंकर राम, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, बैंक कर्मचारी और खाताधारक उपस्थित रहे।
120 साल की गौरवशाली यात्रा पर इंडियन बैंक ने मनाया स्थापना दिवस
Previous Articleकरीमुद्दीनपुर स्टेशन पर एलटीटी-बलिया एक्सप्रेस का ठहराव शुरू
Related Posts
Add A Comment

