गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम पर आयोजित होने वाले जन जागरूकता अभियान के तहत 18 से 20 जून 2026 तक रायफल क्लब परिसर में विकास मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल, प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं में नवाचार करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे तथा सभी परियोजनाएं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराई जाएं।
बैठक में जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा सहित जनपद के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
18 से 20 जून तक रायफल क्लब में लगेगा विकास मेला, सीडीओ ने की तैयारियों की समीक्षा
Related Posts
Add A Comment

