Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

ईख के खेत में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Sunday, 26 April 2026, 20:42 IST

गांजे की तस्करी करने जा रहा शातिर तस्कर गिरफ्तार, अवैध गांजा बरामद

Sunday, 26 April 2026, 20:41 IST

भारत–न्यूजीलैंड एफटीए: किसानों, युवाओं, नौकरियों और विकास के लिए महिलाओं के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक समझौता

Sunday, 26 April 2026, 20:39 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » आज 58 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी. बारिश का अलर्ट; 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा
उत्तरप्रदेश

आज 58 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी. बारिश का अलर्ट; 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा

adminBy adminSaturday, 3 May 2025, 13:30 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मौसम विभाग ने 4 से 6 मई तक मौसम में बदलाव रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को तराई, पश्चिमी और बुंदेलखंड के 33 जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 58 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं।

ब्रज में शुक्रवार को बारिश, आंधी और बिजली गिरने से चार की मौत हो गई। 4 लोग झुलस गए। एटा में बिजली गिरने से दीक्षा (16) की मौत हो गई। फिरोजाबाद में मनरेगा के तहत खुदाई कर रहे विष्णु (35), सत्येंद्र सैलानी (36) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। देवेंद्र (32) गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, एका के पवरई गांव निवासी जयदयाल (47) की बिजली गिरने से मौत हो गई। कासगंज, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। अलीगढ़ के गंगीरी में बिजली गिरने से दो लोग झुलस गए। आंधी से नगला जाट में मकान की छत गिर गई।

प्रदेश में शुक्रवार को पश्चिमी जिलों और तराई के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली से सटे इलाके ज्यादा प्रभावित रहे। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं कच्चे मकान ढह गए। जलभराव और रास्ते बाधित होने से आवागमन प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों की बिजली घंटों गुल रही। बुंदेलखंड के क्षेत्रों समेत सहारनपुर, लखीमपुर खीरी से लेकर हरदोई तक हल्की बारिश हुई। इस बीच बिजली गिरने और आंधी बारिश के कारण हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

पूरे प्रदेश में बदला रहेगा मौसम

शनिवार से यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के दायरे और तीव्रता में बढ़ोतरी के आसार हैं। पूर्वा और पश्चिमी हवाओं का समागम और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार से पूरे प्रदेश में दिखेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं के असर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ

58 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

सीएम ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के तहत संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने फिरोजाबाद में बिजली गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे कर राहत कार्यों पर नजर रखने और फसल नुकसान का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने को कहा। आपदा से जनहानि और पशुहानि की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करने और घायलों के उपचार के निर्देश दिए।

Views: 195
latest news news Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleमां- बेटे को कुचलते हुए गड्ढे में पलटी बेकाबू कार, छात्र की मौत; मां अस्पताल में भर्ती
Next Article नाम पूछकर मुस्लिम युवकों को चाय की दुकान से भगाया :- वाराणसी में हिंदूवादी नेता ने कहा- ये हिंदू बहन-बेटियों की रेकी करते हैं

Related Posts

ईख के खेत में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Sunday, 26 April 2026, 20:42 IST

गांजे की तस्करी करने जा रहा शातिर तस्कर गिरफ्तार, अवैध गांजा बरामद

Sunday, 26 April 2026, 20:41 IST

भारत–न्यूजीलैंड एफटीए: किसानों, युवाओं, नौकरियों और विकास के लिए महिलाओं के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक समझौता

Sunday, 26 April 2026, 20:39 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

ईख के खेत में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Sunday, 26 April 2026, 20:42 IST

गांजे की तस्करी करने जा रहा शातिर तस्कर गिरफ्तार, अवैध गांजा बरामद

Sunday, 26 April 2026, 20:41 IST

भारत–न्यूजीलैंड एफटीए: किसानों, युवाओं, नौकरियों और विकास के लिए महिलाओं के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक समझौता

Sunday, 26 April 2026, 20:39 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.