Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » वाराणसी में नेहा सिंह राठौर पर एक और FIR :- PM मोदी को ‘कायर-जनरल डायर’ कहने का आरोप, यूपी में तीसरा केस
वाराणसी

वाराणसी में नेहा सिंह राठौर पर एक और FIR :- PM मोदी को ‘कायर-जनरल डायर’ कहने का आरोप, यूपी में तीसरा केस

adminBy adminFriday, 23 May 2025, 14:38 ISTNo Comments7 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वाराणसी में भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में वाराणसी में यह दूसरी FIR है। इससे पहले 27 अप्रैल को लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा पर FIR दर्ज हुई थी।

12 मई को नेहा के गाने चौकीदरवा कायर बा… बेटिया किसानन खातिर बनल जनरल डायर बा… पर विवाद छिड़ा। आरोप लगा कि PM को जनरल डायर कहा है। हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 मई को नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कमिश्नरेट के तीन जोन के 15 थानों में 500 से ज्यादा शिकायतें दीं। अकेले लंका थाने में ही 318 तहरीर पड़ी। र

नेहा ने कहा- इस वक्त मेरे साथ क्या और क्यों हो रहा है। मैं इस सरकार से सवाल पूछ रही हूं। लेकिन, सरकार के पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं है। बदले में मुझे गालियां दिलवाई जा रही हैं। 400 शिकायतें नहीं 4 लाख FIR करवा दीजिए, आपसे नहीं डरूंगी। इसी बीच 21 मई को एक और गाना जारी कर कहा- औरत पे जोर दिखावे, ई कैसा मर्दाना… साहब छोड़ दो ना बेटी बहुओं को धमकाना… बात-बात पे ये एफआईआर करवाना। अब दर्ज तीनों FIR और उस पर नेहा के रिएक्शन पढ़िए-

सौरभ मौर्य बोले- हमारे सांसद का अपमान हुआ

नेहा ने 12 मई को सोशल मीडिया पर एक गाना पोस्ट किया था। साधना फाउंडेशन के सौरभ मौर्य ने सिगरा थाने में तहरीर देकर 22 मई की रात केस दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में सौरभ ने बताया- नेहा ने गाने में PM को जनरल डायर कहा था। जनरल डायर एक अंग्रेज अफसर था, जिसने 13 अप्रैल 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग में लोगों पर गोली चलवा दी थी। हजारों लोग मारे गए थे।

सौरभ ने कहा कि नेहा सिंह राठौर लगातार वाराणसी के सांसद और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक वीडियो बना रही हैं। इसको देश से लेकर पाकिस्तान में वायरल कर रही है, जिससे हमारे सांसद का अपमान हुआ है।

कुछ देशद्रोही मानसिकता के लोग भी नेहा सिंह राठौर को आर्थिक मदद देकर उसके वीडियो को लगातार वायरल कर रहे हैं। ACP चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ सिगरा थाने में केस दर्ज किया गया है। उनके वीडियोज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिस गाने को लेकर FIR, उसे जानिए-

  • 20 मई को 15 थानों में 500 शिकायतें हुईं

12 मई को नेहा सिंह राठौर ने ‘चौकीदरवा कायर बा….’ गाना पोस्ट किया। हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 मई को नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कमिश्नरेट के तीन जोन के 15 थानों में 500 से ज्यादा शिकायतें दीं। अकेले लंका थाने में ही 318 तहरीर पड़ी।

हनुमान सेना के अध्यक्ष और साकेतनगर निवासी सुधीर कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि नेहा सिंह राठौर के अनर्गल वक्तव्य से देश के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। नेहा ने PM मोदी को ‘जनरल डायर’ कहकर देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम करने के बाद उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सुधीर कुमार सिंह की तहरीर पर लंका थाने में 21 मई को FIR दर्ज हुई थी।

जांच करते, सबूत जुटाते और पाकिस्तान को बेनकाब कर देते : नेहा

12 मई को सोशल मीडिया पर नेहा ने वीडियो जारी कर कहा- मच्छरों को मारने के लिए ऑल आउट या कछुआ छाप जलाया जाता है। पूरे घर में आग नहीं लगाई जाती है। जो काम सुई से हो सकता है, वहां तलवार से काम लेना नासमझी है। मेरा स्टैंड ‘से नो टू वॉर’ का है। देश को अभी भी आतंकवादियों के सिर चाहिए। सच यह है कि इन दोनों बातों में कोई विरोधाभास नहीं है। ध्यान से समझिए। हर हमले के जवाब में युद्ध नहीं किए जाते। फॉरेन डिप्लोमेसी नाम की भी कोई चीज होती है। वैश्विक घेराबंदी भी होती है। युद्ध तो अंतिम विकल्प होता है। युद्ध होने का मतलब ही यही है कि आपकी कूटनीति फेल हो गई है।

मुंबई हमले के बाद सरकार ने सभी आतंकवादियों को ढूंढ-ढूंढ के मारा था। जिसे जिंदा पकड़ा उसे भी फांसी दी। सबूतों के साथ पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को नंगा किया था। इसके बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया से अलग थलग पड़ गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री कभी बिना बुलाए बिरयानी खाने पाकिस्तान नहीं गए, जैसे मोदी जी गए। यह काम उन्होंने तब किया जब मुंबई हमलों में पाकिस्तान की भूमिका जाहिर हो चुकी थी। याद रखिए, सरकार को किसी ने नहीं कहा था कि देश को युद्ध के उन्माद में धकेलो। किसी ने नहीं कहा था कि मॉक ड्रिल करके युद्ध का माहौल बनाओ।

नेहा ने कहा- आपका काम पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ना और उसे सजा देना था। जांच

करते, सबूत जुटाते और एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब कर देते। फिर देखते कौन साथ देता पाकिस्तान का। आप पाकिस्तान को सड़क पर ला सकते थे। लेकिन, आपने यह मौका गंवा दिया। मुझे जो कहना था मैंने कह दिया है। आप चाहे तो फिर से FIR दर्ज करवा दीजिए।

एक और गाना पोस्ट किया, पढ़िए-

गालियां और FIR मेरा हौसला नहीं तोड़ सकते : नेहा

19 मई को सोशल मीडिया पर नेहा ने एक और वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा- सोशल मीडिया पर इन दिनों मेरा चरित्र बताने वाली पोस्ट की बाढ़ आई है। सबको बताना है कि मैं कितनी ज्यादा चरित्रहीन हूं। पूरी क्रिएटिविटी के साथ कीचड़ उछाला जा रहा है। एडिटेड तस्वीरों का पूरा एल्बम घूम रहा है।

इस वक्त मेरे साथ क्या और क्यों हो रहा है। मैं इस सरकार से सवाल पूछ रही हूं। लेकिन, सरकार के पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं है। बदले में मुझे गालियां दिलवाई जा रही हैं। सवाल पूछने वाली लड़कियों को रोकने का सबसे आसान तरीका यही तो है। उनके चरित्र पर सवाल उठा दो। बेचारी डर जाएंगी। ना डरे तो वैश्या बोल दो। उनके घरवाले डर जाएंगे और उन्हें चुप करा देंगे।

फिर भी ना मानें FIR दर्ज करा दो। जेल का डर दिखा दो। मेरा फोन नंबर तक वायरल कर दिया गया है। रोज सैकड़ों फोन कॉल्स आ रहे हैं। यह सब सिर्फ इसलिए कि मेरा हौसला टूट जाए। तुम्हारी गालियां और FIR मेरा हौसला नहीं तोड़ सकते।

400 शिकायतें नहीं 4 लाख FIR करवा दीजिए, आपसे नहीं डरूंगी : नेहा

21 मई को सोशल मीडिया पर नेहा ने एक और वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा- हर हर महादेव मोदी जी। मैं आपसे यह बताना चाहती हूं कि मैं आपसे नहीं डरती हूं और देश के किसी भी नागरिक को आपसे नहीं डरना चाहिए। यह बात उसी दिन तय हो गई थी जिस दिन देश का संविधान लागू हुआ था। आप 400 शिकायतें नहीं 4 लाख FIR करवा दीजिए। लेकिन, मैं आपसे नहीं डरूंगी ना ही सवाल पूछना बंद करूंगी। यह FIR लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में मिले हुए मेडल है और देश की जनता यह बात खूब समझ रही है। बनारस कबीर की धरती है और कबीर किसी से नहीं डरते थे। कबीर मेरे गुरु हैं, इसीलिए मैं भी आपसे नहीं डरती हूं।

आप बार-बार कहते हैं कि बनारस आपका है और आपको गंगा मां ने बुलाया है। मैं कहूंगी यह झूठ है। आप बनारस इसलिए आए हैं क्योंकि बनारस आपके राजनीतिक एजेंडे को पूरा करता है। आप बनारस 2014 में आए होंगे। लेकिन, मैं यहीं पैदा हुई हूं और गंगा जी के किनारे ही बड़ी हुई हूं। तो जोने बनारस में आप मेहमान बनके आइल बानी, ऊ बनारस हमार घर-दुवार हऊ। बनारस की जनता कुछ समय के लिए भ्रमित हो सकती है। पर यह सब लोग उसी कबीर की परंपरा के ही लोग हैं। तो जल्दी ही सवाल पूछना शुरू करने वाले हैं। तब का करबा? पूरा बनारस पर FIR दर्ज करइबा।

अरे यह बाबू ननकू सिंह की परंपरा के लोग हैं और आप इनकी बहन बेटी पर FIR दर्ज करवा रहे हैं। जब बाहर वश नहीं चला तो बेटियों को डरा रहे हैं। मत भूलिए कि आप जनता के मालिक नहीं सेवक हैं। और यह जो जनता है ना यह आपके खेल का सामान नहीं है मोदी जी। अरे यह आपके झूठे वादों की मारी जनता है। यह आपकी समर्थक नहीं है। बस आपकी उम्र का लिहाज कर रही है, इसे समझिए

Views: 171
crime latest news news up Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleवाराणसी में शख्स ने बकरी को बनाया हवस का शिकार, दौड़ी-दौड़ी पुलिस के पास पहुंची पत्नी, बकरी ने तोड़ा दम
Next Article JN.1 : कोरोना के नए वैरिएंट के ये लक्षण न करें नजरअंदाज, 11 राज्यों में फैला, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.