Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » माथे पर तिलक, होठों पर महादेव! फ्रांस में सांप्रदायिक अशांति से त्रस्त होकर काशी आईं लीया, बनारस के लिए कही ये बात
वाराणसी

माथे पर तिलक, होठों पर महादेव! फ्रांस में सांप्रदायिक अशांति से त्रस्त होकर काशी आईं लीया, बनारस के लिए कही ये बात

adminBy adminWednesday, 28 May 2025, 12:55 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

वाराणसी। सांप्रदायिक अशांति के दौर से गुजर रहे फ्रांस में रहना असुरक्षित और अवसाद बढ़ाने वाला हो गया है। मुस्लिम कट्टरपंथियों की वजह से वहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस अशांति और असुरक्षा ने मुझे भी परेशान कर दिया।

इसलिए शांति की खोज में भारत आ गई और अब डेढ़ महीने से यहां काशी में हूं। यहां आने पर महादेव की कृपा हुई और मन को काफी शांति मिली। पूरे विश्व में काशी से अधिक सुरक्षित और शांत जगह कोई नहीं। यह कहना है फ्रांसीसी युवती लीया का।

यहां रह रहीं लीया पूरी तरह से सनातनी और महादेव की भक्ति में रंग गई हैं। पूरे दिन घाट पर बैठकर महादेव के विभिन्न रूपों की पेंटिंग बनाती हैं और महादेव के नाम का जाप करती हैं। इससे उनके मन को बेहद शांति मिलती है।

गेरुआ वस्त्र, गले व हाथ में रुद्राक्ष की माला, माथे पर तिलक और होठों पर महादेव के नाम का जाप। लीया का यह रूप पूरी तरह सनातनी है, वह कहती भी हैं कि यहां आने के बाद वह हिंदुत्व की अनुगामिनी बन गई हैं।

लीया ने बताया कि वह पेशे से शेफ हैं और फ्रांस में उनको काफी लोग जानते हैं, लेकिन इन दिनों फ्रांस की हालत ठीक नहीं है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों की तरह वहां भी मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हर फ्रांसीसी का जीवन असुरक्षित कर दिया है।

अध्ययन के दौरान उनको यह पता चला कि काशी धर्म और अध्यात्म की नगरी है और यहां आकर लोगों को मानसिक शांति मिलती है। इसीलिए वह सनातन धर्म के प्रति समर्पण भाव से काशी आ गईं। उन्हें सनातन धर्म, उसकी परंपराएं बेहद आकर्षित करती हैं।

वह कहती हैं कि काशी आने के बाद न सिर्फ उन्हें मानसिक शांति मिली है, बल्कि उन्हें सुखद अनुभूति हो रही है। उनकी इच्छा है कि वह आजीवन इसी तरह महादेव की आराधना करें और उनकी पेंटिंग के जरिए भगवान की भक्ति करती रहें।

Views: 218
latest news news up Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleबिजली विभाग की करतूत: रोज ले रहे शटडाउन, अफसरों का दावा 11 दिन से नहीं लिया; ऊर्जा मंत्री से बोल दिया झूठ
Next Article यूपी में होकर रहेगा बिजली निजीकरण, हड़ताल करने वालों पर कार्रवाई; ऊर्जा मंत्री ने किया क्लियर

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.