Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय, लालपुर, में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम
वाराणसी

डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय, लालपुर, में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

adminBy adminWednesday, 19 November 2025, 15:50 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

साइबर जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दिए जरूरी टिप्स

डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय, लालपुर, वाराणसी में आज आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सेल के सीओ विदुष सक्सेना के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के कई महत्व्पूर्ण टिप्स दिए।

यह आयोजन बजाज फाइनेंस के “नॉक आउट डिजिटल फ्रॉड” नामक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 150 छात्र छात्राएं एवं फैकल्टी सदस्य शामिल हुए।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विदुष सक्सेना ने बताया कि अगर आप जागरूक नहीं हुए तो कोई दसवीं पास आपका मिनटों में बैंक अकाउंट खाली कर देगा। हर उम्र और व्यवसाय के लिए फ्रॉड करने वाले ने ठगी के लिए अलग अलग तरीके अपनाए हैं। हर प्रोफाइल के पर्सन को ठगने का तरीका बिलकुल अलग होता हैं।

विस्तार से साइबर सुरक्षा पर चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि साइबर ठगों ने साल 2024 में भारतीयों के 24 हजार करोड़ रुपए ठग लिए गए हैं। हम भारतीयों का पैसा चीन, कंबोडिया, दुबई जैसे दूसरे अरब देशों में जा रहा है। पिछले कुछ समय से अधिकांश ऐसे मामले आएँ हैं जो 1 करोड़ रुपए की ठगी के हैं। आप सावधान रहेंगे और साइबर क्राइम से बचेंगे तो पुलिस के पास नहीं आना पड़ेगा। ऐप्लिकेशन पर अपनी लोकेशन शेयर ना करें, क्योंकि हर 10 सेकंड पर नए तरीके से साइबर ठगी हो रही है।

काफी बारीकी से अपनी बात रखते हुए, साइबर सेल एक्सपर्ट विराट सिंह ने बताया कि
लोग साइबर जागरूकता को इग्नोर करते हैं। वो सोचते हैं कि उनके साथ ठगी नहीं हो सकती, लेकिन जागरूकता के अभाव में ठगे जाते हैं। लगभग 18 से 20 तरीकों से साइबर ठगी हो रही है। डिजिटल अरेस्ट के लिए व्यक्ति की निजी प्रोफाइल बनाकर डिजिटल बंदी बना लेते हैं। आधार कार्ड की जानकारी भी वो डार्क वेब से ले लेते हैं। ऑनलाइन जॉब के नाम पर भी फ्रॉड हो रहे हैं। पेंसिल पैकिंग के वर्क फ्रोम होम के नाम पर ठगी करते हैं। सोशल साइट पर जॉब के लालच में ऑनलाइन अकाउंट खोलने या रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे देकर कतई न फंसे। किसी भी शादी के फाइल ,ऑनलाइन कार्ड को ओपन न करें। अकाउंट फ्रिज होने से बचना है ,तो ऑनलाइन गेम में इंवेस्ट या कमाई न करें।

इस दौरान कॉलेज प्रबंधक नागेश्वर सिंह, प्राचार्य डॉ आनंद सिंह, सब इंस्पेक्टर आकांक्षा सिंह, निकिता सिंह, जितेंद्र सिंह, बजाज फाइनेंस के रिस्क कंटेनमेंट यूनिट से शशिकांत तिवारी, जय वर्मा एवं बड़ी संख्या में कॉलेज के मेंबर्स मौजूद थे।

बजाज फाइनेंस लिमिटेड (बीएफएल), जो भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है और बजाज फिनसर्व का हिस्सा है, एक राष्ट्रव्यापी वित्तीय साक्षरता और साइबर फ्रॉड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसका उद्देश्य डिजिटल उपयोगकर्ताओं को विभिन्न तरह के खतरों के बारे में जानकारी देना और वित्तीय सुरक्षा के सर्वोत्तम उपाय सिखाना है।

यह राष्ट्रव्यापी अभियान भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के 2024 के फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जिसमें प्रारंभिक पहचान, स्टाफ जवाबदेही और जनसहभागिता को डिजिटल इकोसिस्टम को सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।

यह कार्यक्रम व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करता है। इसमें ओटीपी, पिन साझा न करना, संदिग्ध ईमेल, एसएमएस, लिंक, क्यूआर कोड से बचना और अज्ञात स्रोतों से ऐप डाउनलोड न करने की सलाह शामिल है। कार्यक्रम में इंटरैक्टिव वर्कशॉप, डिजिटल अवेयरनेस ड्राइव और प्रमुख शहरों एवं कस्बों में सामुदायिक पहुंच गतिविधियाँ शामिल हैं।

यह पहल उन सामान्य वित्तीय धोखाधड़ियों पर ध्यान आकर्षित करती है, जो फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, व्हाट्सऐप ग्रुप और ऐसी वेबसाइटों के माध्यम से की जाती हैं, जो वित्तीय कंपनियों जैसी लगती हैं और उनके कर्मचारियों का झूठा प्रतिरूपण करती हैं।

Views: 342
latest news news Politics Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleऑल इण्डिया सीनियर पुरूष हैण्डबाॅल प्रतियोगिता-2025 के दूसरे दिन हुए खेल
Next Article सरस्वती हॉस्पिटल का ऑर्थोपेडिक मेगा हेल्थ कैंप में 200 से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.