लखनऊ नगराम क्षेत्र के हरदोईया बाजार स्थित पंचशील शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
हाई स्कूल में तान्या गुप्ता ने 92.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा रबल वर्मा (90.66%), अंजली यादव (85%), मिस्बाह (84.83%), आंचल सिंह (84.6%), अंशिका वर्मा (83.33%), शिवकेश द्विवेदी (83.6%), आयुषी शुक्ला (83.6%), जीतू (83%) सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं इंटरमीडिएट में अनुराधा ने 85% अंक प्राप्त कर टॉप किया। अन्य मेधावी छात्रों में वैष्णवी (84.02%), गौरव (83.8%), आजाद कुमार (83.4%), कर्तव्य वर्मा (82.6%), आदित्य चौरसिया (81.6%), करण (81.4%), राजलक्ष्मी (81.2%), अंकित (81.02%), आदर्श चौरसिया (80.6%), कौशल कुमार (80.4%), दीपक कुमार (80.2%) और खुशी यादव (80%) शामिल रहे। विद्यालय का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम सराहनीय रहा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफलता प्राप्त कर ससम्मान उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर सुधांशु मिश्रा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रधानाचार्य प्रेम शंकर अवस्थी ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा।
मेधावी छात्रों का सम्मान: पंचशील शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में भव्य समारोह आयोजित
Previous Articleघाट के सीढ़ी पर गिरे वृद्ध की मौत
Related Posts
Add A Comment

