खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित 4 दिवसीय उत्तर प्रदेश राज्य कराटे प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप में उपविजेता (Runner-up) का खिताब राज्य की 47 टीमों को पीछे करते हुए अपने नाम किया, विजेता का खिताब मेजबान टीम लखनऊ व गौतम बुद्ध नगर को तीसरी पोजिशन प्राप्त हुईं।
प्रतियोगिता में वाराणसी से कुल 150 खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया, जिसमें से 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए हुआ।
स्वर्ण पदक विजेता
कशिश पटेल (काता), अमन कुमार पटेल (कुमिते), शीतल सिंह चौहान (कुमिते), अनंत गुप्ता (काता व कुमिते – दो स्वर्ण), लक्ष्य भारद्वाज (कुमिते), आदर्श पटेल (कुमिते), आरुष देव वर्मा (कुमिते), आराध्या त्रिपाठी (कुमिते), अयांशि सिंह (कुमिते), दिव्यांशु गुप्ता (कुमिते), दृष्टि चौबे (कुमिते), शिवराज सिंह (कुमिते), श्रद्धा शुक्ला (कुमिते), रति पटेल (कुमिते), स्निग्धा सिंह (कुमिते), नव्या यादव (कुमिते)
रजत पदक विजेता
शीतल सिंह चौहान (काता), चंद्रभान मिश्रा (काता व कुमिते – दो रजत), सुयांश यादव, धैर्य धडवानी (कुमिते), ऋषभ गिरी (कुमिते), प्रांनवी श्रीवास्तव (कुमिते), ख्याति गिरी (कुमिते)
कांस्य पदक विजेता
आयार्य मौर्य (कुमिते), नंदिनी (कुमिते), रौनक चौरसिया (कुमिते व काता – दो कांस्य), विराट गुप्ता (कुमिते), खुशी यादव (कुमिते), पियूष वर्मा (कुमिते), अमन प्रताप राणा (कुमिते), सृष्टि (कुमिते), अनिश केशरी (कुमिते), महिमा पटेल (कुमिते), शिवांगी मिश्रा (कुमिते), शैलजा सिंह (कुमिते)
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से वाराणसी में खुशी की लहर है।
जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी ने वाराणसी टीम के कोच ज्योति सिंह, आयुष मौर्य एवं अविनाश सक्सेना सहित समस्त खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आगामी प्रतियोगिता
चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जो 2 से 7 जून 2026 तक देहरादून में आयोजित की जाएगी।

