वाराणसी के घोषाबाद नरेंद्र कंप्यूटर के समीप नदेसर में महानगर उद्योग व्यापार समिति युवा मंच वाराणसी द्वारा
प्रचंड गर्मी में तपते राहगीरों को राहत देने हेतु समिति द्वारा शीतल जल प्याऊ” का शुभारंभ किया गया आपका एक घूंट पानी, किसी प्यासे के लिए जीवनदायी पुण्य है इसी सेवा भावना से यह पहल किया गया यह नदेसर-घौसाबाद से प्रारंभ होकर शहर के अन्य क्षेत्रों में भी निरंतर चलाई जाएगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित प्रभारी कैन्ट शिवाकांत मिश्रा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नारायण खेमका द्वारा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि अशोक जायसवाल अनुज डीडवानिया राहुल मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत गुप्ता महामंत्री देवांश चौबे कोषाध्यक्ष मोहित अग्रहरि ने संयुक्त रूप से कहा कि गर्मी प्रचंड रूप से बढ़ रही है गर्मी को देखते हुए महानगर उद्योग व्यापार समिति युवा मंच द्वारा यह पहल किया जा रहा है और नगर के सभी क्षेत्रों में प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी जिससे राहगिरो एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को राहत देने का कार्य होगा शुभारंभ में शहर के प्रबुद्ध जन एवं बड़ी संख्या में व्यापारी गण शामिल रहे


