हापुड़ (मनीष कुमार) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद हापुड़ के संगठन प्रभारी नियुक्त किए गए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का आज दिल्ली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का फूल-मालाएं पहनाकर और जोशीले नारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और आगामी संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लिया स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव एडवोकेट बिलाल सैफी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश तोमर व अशोक यादव, और नगर अध्यक्ष हाजी नईम जड़ोदिया उपस्थित रहे कार्यक्रम में मौजूद शालू जौहरी (प्रदेश सचिव, महिला सभा), आस मोहम्मद (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा)।
युवा नेतृत्व: रविंद्र यादव (जिला अध्यक्ष, छात्र सभा), अनुभव चौधरी, सौरभ तोमर, विक्रम कसाना, अंकित भड़ाना आशुतोष शर्मा, बुद्ध प्रकाश कश्यप, श्रवण शर्मा, बिलाल कुरैशी, वकार चौधरी, अब्दुल मलिक, जावेद इदरीश, सलामुद्दीन, मोहम्मद दानिश, इंतजार कुरैशी, अतुल, यश कुमार, विनीत, कुणाल सिंह आदि।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जनपद में समाजवादी पार्टी का संगठन और अधिक ऊर्जावान होकर उभरेगा। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का भरोसा दिलाया।
सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत
Previous Articleपुलिस लाइन में किया गया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन
Related Posts
Add A Comment

