अनपरा, सोनभद्र | 01 मई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की अनपरा तापीय परियोजना में महिलाओं के लिए सुरक्षित, गरिमापूर्ण और भयमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। परियोजना प्रबंधन की सकारात्मक पहल पर पॉश एक्ट-2013 विषय पर आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास खण्ड (HRD) द्वारा इस अनिवार्य प्रशिक्षण का आयोजन परियोजना कॉलोनी स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। इस कार्यशाला में अनपरा परियोजना के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से कर्मियों का उत्साहवर्धन किया और संस्थान में सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे। इं. अजय कटियार (मुख्य महाप्रबंधक, अनपरा), इं. दूध नाथ (महाप्रबंधक, अ ताप), इं. निखिल चतुर्वेदी (महाप्रबंधक, प्रशासन)
इं. प्रशांत त्रिपाठी (महाप्रबंधक, द ताप), इं. चंद्र प्रकाश (महाप्रबंधक, ब ताप) अधिकारियों ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पॉश एक्ट के नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए इस स्टैंडर्ड पॉश वर्कशॉप को तीन बैचों और दो शिफ्टों में विभाजित किया गया था। इसमें मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय सहित अनपरा ए, बी, और डी तापीय विद्युत गृहों के विभिन्न खण्डों एवं मंडलों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी अनिवार्य सहभागिता दर्ज कराई। इस अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर आधारित कार्यशाला के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए आयोजक टीम की सराहना की गई। विशेष रूप से इं. अमित कुमार मिश्रा (अधिशासी अभियंता) इं. अभिव्यक्ति सिंह (सहायक अभियंता) इं. रामाशीष गुप्ता (सहायक अभियंता) उक्त टीम के बेहतरीन समन्वय, विषय की स्पष्ट पकड़ और कुशल प्रस्तुतीकरण के कारण यह सेमिनार सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक रहा। दो दिवसीय इस आयोजन के दौरान सैकड़ों की संख्या में बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतिभागियों ने माना कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से न केवल कानूनी प्रावधानों की जानकारी मिली है, बल्कि कार्यस्थल पर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना भी सुदृढ़ हुई है।
अनपरा तापीय परियोजना में पॉश एक्ट-2013 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न सुरक्षित कार्य वातावरण पर जोर
Related Posts
Add A Comment

