शिकागो के शहीदों की बदौलत मिला 8 घंटे का अधिकार महामंत्री
सोनभद्र | 01 मई 2026 अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज डाला सीमेंट फैक्ट्री श्रमिक संघ (इंटक) द्वारा स्थानीय शहीद स्मारक पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों और सैकड़ों कर्मचारियों ने शिकागो के वीर शहीदों के साथ-साथ डाला के शहीद मजदूरों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री, उत्तर प्रदेश इंटक के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी एवं इंडियन नेशनल सीमेंट वर्क्स फेडरेशन (मुंबई) के जोनल सेक्रेटरी ने मजदूरों के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हम जो 8 घंटे की ड्यूटी और सम्मानजनक नौकरी कर रहे हैं, वह अमेरिका के शिकागो शहर में ‘काम के घंटे तय करने’ की मांग को लेकर आंदोलनरत उन मजदूरों की देन है, जिन्होंने गोलियों का सामना किया और अपनी शहादत दी। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा आज धीरे-धीरे स्थितियां फिर से चुनौतीपूर्ण होती जा रही हैं। मजदूरों में असंतोष बढ़ रहा है और वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। सरकार को इस दिशा में गंभीरता से सोचना चाहिए ताकि मजदूर वर्ग का असंतोष कम हो और औद्योगिक शांति बनी रहे।मजदूरों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। यूनियन की ओर से एक सेवानिवृत्त संविदा कर्मी को आवश्यक सामग्री और अंगवस्त्र भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी गई। वहीं, डाला लक्ष्मण नगर के सभासद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने यूनियन के सदस्यों का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। पूरा शहीद स्मारक परिसर मजदूर एकता जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त मंत्री राजेश सिंह,
उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रचार मंत्री राजेश सिंह,प्रमुख सदस्य अशोक सिंह, अवनीश पाण्डेय, ऋषि राज पाठक, विनय पाण्डेय, सज्जन मनी त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेश कुमार सिंह, दिनेश चंद्रा, चंद्रमा प्रसाद, रमाशंकर मिश्रा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सैकड़ों कर्मचारियों ने एक सुर में अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
डाला शहीद स्मारक पर गूंजा मजदूर एकता जिंदाबाद का नारा, शहीदों को दी गई पुष्पांजलि
Related Posts
Add A Comment

