हापुड़ (मनीष कुमार) शहर की हृदयस्थली मानी जाने वाली जवाहरगंज मेडिकल मार्केट इन दिनों एक वायरल वीडियो के कारण विवादों के घेरे में है। मार्केट की एक संकरी गैलरी को लेकर उपजा यह विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों के बीच भारी तनातनी का माहौल बना हुआ है। मामला इतना बढ़ गया है कि अब यह कानूनी कार्यवाही की दहलीज तक पहुँच चुका है मेडिकल मार्केट में स्थित हेमंत साहनी उर्फ बॉबी की दवा की दुकान के पास वाली गैलरी विवाद की मुख्य जड़ है। हेमंत साहनी का दावा है कि इस गैलरी का आधा हिस्सा उनके नाम पर बैनामे (रजिस्ट्री) में दर्ज है, जबकि बाकी का आधा हिस्सा एक अन्य दुकानदार का है, जिसकी दुकान लंबे समय से बंद है दवा व्यवसायी हेमंत साहनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस गैलरी को आम रास्ते के रूप में खुला रखते थे, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने शाम के समय यहाँ बैठकर शराब पीना शुरू कर दिया। मेडिकल मार्केट में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे दवाएं लेने आते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी से मार्केट का माहौल खराब हो रहा है बार-बार समझाने और विरोध करने के बावजूद जब गतिविधियां बंद नहीं हुईं, तो उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से गैलरी को बंद करने का निर्णय लिया पीड़ित पक्ष का कहना है कि गैलरी बंद करने के बाद से कुछ लोग उन पर इसे दोबारा खोलने के लिए अनुचित दबाव बना रहे हैं। हेमंत साहनी ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उन पर इसी प्रकार का मानसिक या सामाजिक दबाव बनाया गया, तो वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन की शरण लेंगे सोशल मीडिया पर नोंकझोंक की वीडियो वायरल होने के बाद से जवाहरगंज मार्केट के व्यापारियों में अलग-अलग गुट बन गए हैं। कुछ लोग सुरक्षा की दृष्टि से गैलरी बंद करने को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे सार्वजनिक आवाजाही के लिए जरूरी बता रहे हैं। फिलहाल, आपसी सहमति की संभावना कम दिख रही है और मामला प्रशासनिक हस्तक्षेप की ओर बढ़ता नजर आ रहा है
जवाहरगंज मेडिकल मार्केट में गैलरी पर कब्जे और शराबखोरी को लेकर विवाद, नोकझोक की वीडियो वायरल
Related Posts
Add A Comment

