बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन बलिया के सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त निदेशक दिनेश त्रिपाठी सहित मॉनिटरिंग सेल, कोर्ट मुहर्रिर, सम्मन सेल के प्रभारी/अधिकारी तथा जनपद के समस्त पैरोकारों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत टॉप-10 माफियाओं एवं गंभीर अपराधों से जुड़े अभियुक्तों को सजा दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, सीएम डैशबोर्ड तथा जघन्य अपराधों के मामलों में प्रभावी पैरवी और तामिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक अभियुक्तों के विरुद्ध सफल अभियोजन कार्यवाही कर उन्हें दंडित कराया जा सके।
इस दौरान एसपीओ पी.एन. स्वामी, एपीओ बीरपाल सिंह, डीजीसी संजीव कुमार सिंह, एडीजीसी नरेश कुमार यादव, विजय शंकर पाण्डेय, विष्णुदत्त पाण्डेय, विमल कुमार राय, अशोक कुमार ओझा तथा पुलिस विभाग से प्रभारी सम्मन सेल तहसीलदार सिंह समेत जनपद के सभी थानों के पैरोकार और कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment

