बलिया। जनपद के थाना सिकन्दरपुर पुलिस को जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की
पुलिस के अनुसार, वादी ने थाना सिकन्दरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पुत्रों पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी क्रम में शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सन्ध्वापुर नगरा रोड स्थित ज्ञान दर्शन स्कूल मोड़ के पास से अभियुक्त कमलेश, प्रितम और इन्द्रशेन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कमलेश पुत्र ओमप्रकाश (28 वर्ष), प्रितम पुत्र ओमप्रकाश (22 वर्ष) और इन्द्रशेन पुत्र ओमप्रकाश (30 वर्ष) निवासी सिकिया थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 105/2026 के तहत धारा 191(2), 109, 115(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
बलिया में जानलेवा हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
Related Posts
Add A Comment

