वाराणसी के लक्सा स्थित एक होटल में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कुमार चौरसिया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार चौरसिया हावड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि अखिल भारतीय चौरसिया महासभा कोलकाता का चुनाव हाजीपुर पटना बिहार में संपन्न हुआ था उसमें चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने दिल्ली में असक्षम जो धन के अभाव में कोचिंग नहीं कर पाते के लिए आई ए एस पीसीएस इंजीनियरिंग जैसे तैयारी के लिए छात्रावास बनाने की घोषणा किया था इसके लिए चौरसिया फाउंडेड ट्रस्ट की स्थापना की गई जिसके तहत दिल्ली के रोहिणी में 6 मंजिला भवन निर्माण लगभग 7 करोड रुपए की लागत से बनाया जा रहा है इसी संदर्भ में 9 मई 2026 को होटल रमाडा रामनगर रोड कटेसर में सभी ट्रस्ष्टि सम्मिलित होंगे और चुनाव 2026 से 2029 के लिए चुनावी प्रक्रिया 10 मई को होटल रामादा में आहूत की गई है इस संदर्भ में एक बैठक 9 मई होटल रमाडा में किया जाएगा जिसमें चुनाव अधिकारी महेश कानडी़ उज्जैन जगत नारायण चौरसिया सिंगरौली मध्य प्रदेश सुरेश चौरसिया पार्षद वाराणसी रहेंगे उन्होंने आगे बताया कि नामांकन की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है चुनाव प्रक्रिया के पूर्व आमसभा आयोजित की गई है जिसमें पिछले 3 वर्षों में किए गए कार्यों की सूची एवं आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा आम सभा में खुला मंच भी होगा जिसमें सदस्य गण अपनी बातों को रख सकते हैं तपश्चात शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगाबाबू चौरसिया पूर्व राज्यपाल सिक्किम कैलाश नाथ चौरसिया पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश रामेश्वर चौरसिया पूर्व विधायक नोखा बिहार सुरेंद्र चौरासी विधायक रामपुर कारखाना आलोक चौरसिया विधायक डाल्टेनगंज एवं समाज के बड़े संख्या में लोग उपस्थित होंगे

