सोनभद्र दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। कहा कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले कई दशकों से किया जा रहा है। साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नही बनाया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने मांग किया है की दुद्धी को जल्द से जल्द जिला घोषित किया जाए।इस अवसर पर काफी संख्या में अधिवक्ता गण व मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन व नारेबाजी
Related Posts
Add A Comment

