रसड़ा (बलिया)।क्षेत्र के कुरेम गांव में एक तिलकतोत्सव कार्यक्रम में डीजे बजा रहा डीजे आपरेटर की करंट लगने से उसकी मौत हो गई। डीजे संचालक की मौत से खुशियों का उत्सव मातम में बदल हो गया। रसड़ा बाहरी ग्राम सभा के हिताकापुरा निवासी गोविंद सिंह 28 वर्ष पुत्र बेचन सिंह काफी समय से डीजे आपरेटर का कार्य करता था। वह कुरेम गांव में आयोजित एक तिलकोत्सव में डीजे बजाने गया हुआ था कि इस बीच वह तार जोड़ते समय करंट की जद में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। अचेता अवस्था में लोग उसे रसड़ा सीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। मृतक की पत्नी अंजली गर्भवती थी।
Related Posts
Add A Comment

