बलिया। नगरा स्थित आर.एन. इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वीरेन्द्र यादव ने की, जबकि संचालन डॉ. विद्यासागर उपाध्याय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड से पधारे मुख्य अतिथि डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समाज, साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
विचार गोष्ठी में डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, विन्ध्याचल सिंह, डॉ. आदित्य कुमार अंशु, रामकृष्ण मौर्य, वीरेन्द्र यादव, सुनील सिंह, सुनील तिवारी, राधेश्याम यादव (प्रबंधक), डॉ. सेराज अहमद, आशीष श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी एवं दिलीप राजभर सहित कई विद्वानों ने अपने विचार रखे।
अंत में डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय द्वारा उपस्थित विद्वानों को उनकी संस्थाओं की ओर से गंगा सेवी एवं साहित्य सेवी सम्मान, अंगवस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
नगरा के आर.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित
Related Posts
Add A Comment

