हापुड़ (मनीष कुमार) उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत, नारी सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में महिला थाना हापुड़ की ‘मिशन शक्ति’ टीम ने शहर के शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास सघन चेकिंग अभियान चलाया एंटी-रोमियो टीम द्वारा विशेष रूप से जैन कन्या इंटर कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी की गई। पुलिस की अचानक सक्रियता और चेकिंग अभियान को देखकर वहां मौजूद मनचलों और शोहदों में हड़कंप मच गया। कई संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही मौके से भागते नजर आए अभियान के दौरान कुछ युवकों को सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक घूमते और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए युवकों से भविष्य में इस प्रकार काये कृत्य न करने को लेकर शपथ पत्र भरवाया गया पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा किसी भी छात्रा या महिला के साथ अभद्रता या छेड़छाड़ की शिकायत मिली, तो उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी पुलिस के इस सख्त रुख की छात्राओं के अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने खुले दिल से सराहना की है। लोगों का कहना है कि स्कूलों और कॉलेजों के बाहर पुलिस की मौजूदगी से बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
”सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएंउ कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं। ऐसे में एंटी-रोमियो स्क्वाड की सक्रियता न केवल अपराधों में कमी लाती है बल्कि समाज में एक सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण का निर्माण भी करती है पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी सार्वजनिक स्थान, बाजार या शिक्षण संस्थान के पास महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
महिला थाना पुलिस ने मनचलों के खिलाफ चलाया ‘एंटी रोमियो अभियान’, दी सख्त चेतावनी
Related Posts
Add A Comment

