गड़वार (बलिया)। थाना गड़वार परिसर में मंगलवार को 11 सूखे यूकेलिप्टस वृक्षों की नीलामी सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न कराई गई। नीलामी प्रक्रिया उपजिलाधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक तथा वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई।
नीलामी में विभिन्न ठेकेदारों ने भाग लेकर बोली लगाई। इसमें सूर्योदय स्क्रैप इंटर प्राइजेज, बलिया के प्रोपराइटर मो. नसीम खान ने सर्वाधिक 1 लाख 23 हजार रुपये की बोली लगाकर वृक्षों को खरीदा।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर बलिया, तहसीलदार सदर, प्रतिसार निरीक्षक, थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
Add A Comment

