हापुड़ (मनीष कुमार) जनपद के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। मंदिर के बाहर प्याऊ से पानी की टोटी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है घटना 11 मई की है। आरोपी युवक एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी की टी-शर्ट पहनकर और बैग लेकर डिलीवरी बॉय के रूप में मंदिर परिसर के पास पहुँचा था। उसने मौका पाकर मंदिर के बाहर भक्तों की सुविधा के लिए लगे प्याऊ से पीतल की टोटी खोल ली और उसे लेकर फरार हो गया। टोटी निकलने की वजह से पाइप से काफी देर तक पानी व्यर्थ बहता रहा अगले दिन जब मंदिर प्रबंधन को चोरी का पता चला, तो उन्होंने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में डिलीवरी बॉय की वेशभूषा में आया युवक टोटी खोलते हुए साफ नजर आ रहा थासिटी कोतवाली पुलिस ने फुटेज की मदद से घेराबंदी करते हुए आरोपी को धर दबोचा कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी वास्तव में किसी डिलीवरी कंपनी में काम करता है या उसने केवल पहचान छुपाने के लिए उस ड्रेस का इस्तेमाल किया था।
मंदिर से पानी की टोटी चोरी करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, CCTV ने खोली पोल
Previous Articleमिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
Related Posts
Add A Comment

