सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्र के ग्राम सभा लीलकर में आयोजित बूथवार समीक्षा बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व पदाधिकारी एवं ग्रामसभा रुद्रवार निवासी युवा समाजसेवी डॉ. पंकज मिश्रा ने अपने 51 साथियों के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम श्री रणजीत भारती एवं सिकंदरपुर विधानसभा अध्यक्ष श्री सिकंदर गौतम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बताया गया कि डॉ. पंकज मिश्रा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati (बहन मायावती) की नीतियों, सिद्धांतों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और पार्टी में उनके आगमन को संगठन के लिए मजबूती का संकेत बताया। डॉ. पंकज मिश्रा के साथ 51 समर्थकों के बसपा में शामिल होने से क्षेत्रीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।इस अवसर पर बाबू विमल राय आन्दोलन ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व और सामाजिक समर्पण के साथ डॉ. पंकज मिश्रा पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बसपा सामाजिक परिवर्तन और संघर्ष की राजनीति का मजबूत मंच है।सभा में “जोर-जुल्म के टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है” जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपना उत्साह और समर्थन व्यक्त किया। साथ ही “बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद”, “बहन मायावती जिंदाबाद” और “आकाश आनंद जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।
भाजपा के पूर्व पदाधिकारी डॉ. पंकज मिश्रा 51 समर्थकों के साथ बसपा में शामिल
Related Posts
Add A Comment

