सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोपन थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सवा किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोपन रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास (ग्राम कस्बा चोपन) की घेराबंदी की। यहाँ से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद झोले से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जगजीवन जायसवाल (52 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जनपद सीधी, मध्य प्रदेश का रहने वाला है, जो वर्तमान में चोपन रेलवे स्टेशन के पीछे सोहन यादव के मकान में किराए पर रह रहा था। नाम जगजीवन जायसवाल पुत्र स्व. पुसई जायसवाल, मूल पता ग्राम दरीमडोल, थाना मडवास, जनपद सीधी (म.प्र.) वर्तमान पता ग्राम चोपन, जनपद सोनभद्र पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोपन पर मु.अ.सं. 175/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अभियुक्त गांजा कहाँ से लाया था और यहाँ किसे सप्लाई करने वाला था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा (थाना चोपन) उ.नि. रामज्ञान सिंह यादव,
हे.का. विरेन्द्र कुमार,का. मन्टू सिंह, सोनभद्र पुलिस की इस सतर्कता से मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि नशामुक्त अभियान के तहत इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
सोनभद्र चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सवा किलो गांजे के साथ मध्यप्रदेश का तस्कर गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

