वाराणसी के जगमबाड़ी स्थित जगमबाड़ी व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने अध्यक्ष विकेश यादव बाबू के नेतृत्व में जगमबाड़ी फर्नीचर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के आवाहन पर राष्ट्र निर्माण के पद पर दुनिया में ईंधन के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी ने बैटरी वाहन का प्रयोग बढ़ाने की अपील करने पर इससे प्रेरित होकर व्यापारियों को एक संदेश देते हुए आवाहन किया कि हम सभी व्यापारी वर्ष पर्यंत ई वाहन का इस्तेमाल करेंगे और संकल्प लिया इसके साथ ही दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे इसके लिए आज ई-वाहन की रैली मार्केट में घुमाया और नारे लगाए ईंधन को बचाएंगे ई वाहन चलाएंगे इस अवसर पर अध्यक्ष विकेश यादव बाबू ने कहा कि देश के हित में हमें कार्य करना चाहिए जिस तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री वाराणसी के सांसद ने सभी देशवासियों से अपील किया है हमें भी अधिक से अधिक ईंधन बचाते हुए इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करना चाहिए और छोटे-मोटे कार्य हेतु ईंधन चलित वाहन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इस अवसर पर जगमबाड़ी फर्नीचर मंडल अध्यक्ष विकेश यादव बाबू संरक्षक पहलाद यादव संरक्षक मोहन सिंह पोशाक अध्यक्ष प्रवीण साहू मंत्री पिंटू वर्मा संगठन मंत्री प्रमोद यादव महामंत्री अनिरुद्ध यादव घनश्याम यादव राजीव यादव एवं बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मिलित रहे
जंगमबाडी़ फर्नीचर मंडल द्वारा ई वाहन इस्तेमाल करने का लिया संकल्प
Related Posts
Add A Comment

