Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सोनभद्र अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:14 IST

सोनभद्र कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:12 IST

सोनभद्र रेणुकूट में सड़क हादसे के बीच देवदूत बनी टीम निशा बबलू सिंह, घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल

Friday, 15 May 2026, 21:11 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किया औचक निरीक्षण
सोनभद्र

सोनभद्र कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किया औचक निरीक्षण

adminBy adminFriday, 15 May 2026, 21:12 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र, 15 मई, 2026 कनहर सिंचाई परियोजना को समय से पूरा करने और विस्थापितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को कनहर सिंचाई परियोजना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों, भूमि संबंधी मामलों, मुआवजा वितरण, पेड़ कटान, विद्युत समस्याओं और माइनर नहरों की खुदाई की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि मेन कैनाल नहर क्षेत्र में आने वाले सभी पेड़ों की कटान का कार्य आगामी जून माह तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य को गति देने के लिए विभाग द्वारा 6 डिवीजन स्तरीय टीमों का गठन किया गया है, जो गांववार तैयार की गई कार्य योजना के अनुसार काम कर रही हैं। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग एवं अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही सभी लंबित मामलों का निस्तारण कर दिया जाएगा। डूब क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को लेकर जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव एवं उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र की जिन जमीनों का अभी तक दाखिल-खारिज नहीं हुआ है, उनकी फाइलें प्रतिदिन निपटाते हुए कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए। जिन प्रभावित परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, उनके प्रकरणों में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा वरासत एवं दाखिल-खारिज की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए और मुआवजा वितरण सुनिश्चित किया जाए। तहसीलवार समीक्षा कर लंबित मामलों को शून्य पर लाया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब के0सी0डी0 प्रथम के अधिशासी अभियंता वीर बहादुर सिंह कार्य प्रगति की स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें भरी बैठक में कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, माइनर खुदाई का कार्य कर रहे ठेकेदार को भी अंतिम चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि आगामी निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, तो संबंधित ठेकेदार पर भारी जुर्माना (पेनाल्टी) लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कनहर परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि भूमि से जुड़ी सभी अड़चनों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। इसके साथ ही विस्थापित हो रहे परिवारों का नए सिरे से सटीक सर्वे कराकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से अर्थ एवं संख्या अधिकारी सतपाल वर्मा सहित सिंचाई विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता उपस्थित रहे।

Views: 7
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र रेणुकूट में सड़क हादसे के बीच देवदूत बनी टीम निशा बबलू सिंह, घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल
Next Article सोनभद्र अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Related Posts

सोनभद्र अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:14 IST

सोनभद्र रेणुकूट में सड़क हादसे के बीच देवदूत बनी टीम निशा बबलू सिंह, घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल

Friday, 15 May 2026, 21:11 IST

रॉबर्ट्सगंज निवासी फिरोज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों को मिला न्याय

Friday, 15 May 2026, 21:09 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सोनभद्र अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:14 IST

सोनभद्र कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:12 IST

सोनभद्र रेणुकूट में सड़क हादसे के बीच देवदूत बनी टीम निशा बबलू सिंह, घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल

Friday, 15 May 2026, 21:11 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.