बैरिया (बलिया)। थाना बैरिया पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट/डकैती के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट से संबंधित पीली धातु के बर्तन तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह व स्वाट टीम प्रभारी अजय साहनी की टीम ने यह कार्रवाई की
पुलिस के अनुसार, थाना बैरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 53/26 धारा 310(2)/317(2)/3(5) बीएनएस से संबंधित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त सूरज यादव पुत्र विजेन्द्र यादव निवासी सुकरौली थाना दोकटी को निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी 15 मई की रात करीब 10:45 बजे की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि 8/9 फरवरी 2026 की रात मुंज का डेरा स्थित मोती लाल गोंड के घर में साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट में मिले पीली धातु के एक थाली, एक लोटा और एक गिलास बरामद किया। इसके अलावा तलाशी के दौरान एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी मिला। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। आरोपी पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
25 हजार के इनामिया बदमाश को बैरिया पुलिस ने दबोचा, लूट का सामान व तमंचा बरामद
Related Posts
Add A Comment

