रेवती, बलिया। जनपद के थाना रेवती पुलिस को गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से कुल चार गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में थाना रेवती पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार रेवती वार्ड नंबर 08 निवासी जय मंगल गुप्ता का MOTOROLA G85, भोपालपुर निवासी अजय कुमार यादव का SAMSUNG GALAXY M14, मरौटी निवासी राजकिशोर बिन्द का OPPO A38 तथा बुद्धिरामपुर निवासी अनिल कुमार यादव का REALME 12X 5G अलग-अलग स्थानों पर गुम हो गया था। सभी पीड़ितों द्वारा थाना रेवती में मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
थाना रेवती पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइलों को ट्रेस करते हुए सर्विलांस की सहायता से चारों मोबाइल बरामद कर लिए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर सभी स्वामियों ने रेवती पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, उपनिरीक्षक कुलजीत, कांस्टेबल योगेन्द्र तथा कांस्टेबल शिव प्रसाद शामिल रहे।
रेवती पुलिस ने बरामद किए चार गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को किया सुपुर्द
Related Posts
Add A Comment

