नगरा(बलिया)।भारतीय स्टेट बैंक कसौन्डर शाखा में उस समय भावुक माहौल देखने को मिला, जब शाखा प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। तीन वर्षों तक अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार और ग्राहकों के प्रति समर्पण से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मिथिलेश सिंह को स्टाफ, बीसी एवं ग्राहकों ने नम आंखों से विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान शाखा परिसर पूरी तरह आत्मीयता और सम्मान के माहौल से सराबोर नजर आया। सहकर्मियों ने कहा कि मिथिलेश सिंह ने अपने कार्यकाल में बैंकिंग सेवाओं को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ ग्राहकों का विश्वास भी मजबूत किया। उनके नेतृत्व में शाखा ने कई उपलब्धियां हासिल कीं और बैंक की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं तेजी देखने को मिली।
स्थानांतरण के बाद मिथिलेश कुमार सिंह को प्रशासनिक कार्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और सौम्य व्यवहार हमेशा याद रखा जाएगा।
समारोह के दौरान उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। साथ ही स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया। मंच पर मौजूद लोगों ने एक-एक कर उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए, जिससे माहौल और भी भावुक हो उठा।
इस मौके पर कसौन्डर शाखा में नए शाखा प्रबंधक के रूप में आए संतोष राय का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बेल्थरा रोड से स्थानांतरित होकर आए संतोष राय का बीसी एवं बैंक स्टाफ ने फूलमालाओं के साथ अभिनंदन किया।
बीसी प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने नए शाखा प्रबंधक का स्वागत करते हुए कहा कि बैंक की प्रगति और ग्राहकों की सुविधा को आगे बढ़ाने में सभी लोग मिलकर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि शाखा परिवार हमेशा ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करता रहेगा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नए शाखा प्रबंधक को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भी शाखा नई उपलब्धियां हासिल करेगी।
विदाई समारोह में आयुष, विवेक सिंह, लल्लन प्रसाद, शमशेर यादव, उपाध्याय जी, हरेराम सिंह, अशोक सिंह, सुमन सिंह, अनुज सिंह, सत्यप्रकाश सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं आगंतुकों के प्रति आभार अखिलेश सिंह ने व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने मिथिलेश कुमार सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
तीन साल की यादें छोड़ गए मिथिलेश सिंह!, भावुक माहौल में SBI कसौन्डर शाखा प्रबंधक को दी गई विदाई
Related Posts
Add A Comment

