लखनऊ मोहनलालगंज पुलिस ने तत्परता और सक्रियता दिखाते हुए अपहृत दो नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। मामले में नामजद दो महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी मृत पुत्री की दो नाबालिग बेटियां, जिनकी उम्र लगभग 16 वर्ष और 12 वर्ष है, उनके पास रह रही थीं। आरोप है कि रिश्तेदारी में लगने वाली शिवानी पुत्री अमरेश निवासी बरवारीपुर थाना मील एरिया जनपद रायबरेली तथा प्रिया पटेल पत्नी अनुराग यादव निवासी भदोखर राही रायबरेली, जो वर्तमान में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी मील एरिया रायबरेली में रह रही है, दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गईं।घटना की सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनलालगंज पुलिस ने तत्काल चार पुलिस टीमों का गठन कर बच्चियों की तलाश शुरू कराई।पुलिस टीमों ने लगातार कई घंटों तक क्षेत्र के करीब सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वहीं बच्चियों के मोबाइल फोन बंद होने के बावजूद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र के जरिए लगातार तलाश जारी रखी। विवेचना के दौरान पुलिस को यह तथ्य मिला कि दोनों बच्चियों को नामजद महिलाओं द्वारा ही ले जाया गया है।लगातार प्रयासों और सटीक कार्रवाई के चलते पुलिस टीम ने दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि बच्चियों की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता थी। पुलिस टीमों ने लगातार तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस के जरिए कार्यवाही की, जिसके चलते दोनों बच्चियों को सुरक्षित खोज निकाला गया। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मोहनलालगंज पुलिस ने 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो नाबालिग बहनों को सकुशल किया बरामद……
Related Posts
Add A Comment

