लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र के भसंडा गांव में सोमवार को बाबा जयगुरुदेव जी महाराज का वार्षिक भंडारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान ललित शुक्ला एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता विंध्या शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। भंडारे में गांव सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार सुबह बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं भजन-कीर्तन के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के बीच भक्ति गीतों पर सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
आयोजक प्रधान ललित शुक्ला ने बताया कि बाबा उमाकांत महाराज की कृपा एवं आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष निर्धारित तिथि पर गांव में भंडारे का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। छात्र नेता विंध्या शुक्ला ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है और युवाओं को संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी, सब्जी, कढ़ी-चावल और बूंदी के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा मौजूद रहे। पूरे दिन गांव में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।
बाबा जयगुरुदेव के वार्षिक भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Related Posts
Add A Comment

