Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » दुद्धी के धनौरा में आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर फुंका 5 दिनों से अंधेरे में दर्जनों परिवार, UPPCL में शिकायत के बाद भी अफसर बेपरवाह
सोनभद्र

दुद्धी के धनौरा में आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर फुंका 5 दिनों से अंधेरे में दर्जनों परिवार, UPPCL में शिकायत के बाद भी अफसर बेपरवाह

adminBy adminThursday, 21 May 2026, 13:25 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

दुद्धी/सोनभद्र।जनपद सोनभद्र की दुद्धी तहसील मुख्यालय से सटे धनौरा गांव के वार्ड नंबर 3 (डुमरडीहा फीडर) में पिछले पांच दिनों से हाहाकार मचा हुआ है। बीते शनिवार को क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से यहां लगा 10 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त (जल) गया था। इस घटना के बाद से ही गांव के दर्जनों घरों में पूरी तरह अंधेरा पसरा हुआ है। भीषण और उमस भरी गर्मी के इस मौसम में बिजली न होने से ग्रामीण और मासूम बच्चे बेहाल हैं। गर्मी से बिलबिलाए धनौरा गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने की तुरंत बाद बिजली विभाग के आला अफसरों को मामले की लिखित और मौखिक जानकारी दे दी गई थी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी है। आज तक नया ट्रांसफार्मर गांव में नहीं भेजा गया। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि गर्मी के मौसम में बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं का त्वरित (तत्काल) निस्तारण किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में तय समय सीमा के भीतर ट्रांसफार्मर बदले जाएं। इसके बावजूद, दुद्धी का स्थानीय बिजली विभाग मूकदर्शक बना हुआ है और शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।लगातार 5 दिनों से बिजली न रहने के कारण ग्रामीणों के सामने अब पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घरों में लगे टुल्लू पंप और इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, जिससे। पीने के साफ पानी की किल्लत हो गई है।शौचालय और अन्य दैनिक घरेलू जरूरतें पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महज शोपीस बनकर रह गए हैं, जिससे तपती दुपहरी और उमस भरी रातों में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीण लालकेश्वर, कमलेश कुमार, मोहनदास, बनवारी लाल और जीवधन प्रसाद उर्फ बच्चा ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद स्थानीय लाइनमैन से लेकर विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) और सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट स्तर तक गुहार लगाई।
यही नहीं, सजग ग्रामीणों ने मोबाइल फोन के जरिए उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के टोल-फ्री नंबर पर भी अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसकी शिकायत संख्या 18052608289 UPPCL है। इसके बावजूद पांच दिन से कागजों पर दौड़ रही शिकायत धरातल पर ट्रांसफार्मर बनकर नहीं उतर सकी है।बिजली संकट से आजिज आ चुके धनौरा गांव के निवासी रामविलास, मुन्नीलाल, उमेश कुमार, निर्मल प्रसाद, अरुण कुमार, विनय कुमार तथा संतोष कुमार सहित समस्त ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि 24 घंटे के भीतर गांव का ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Views: 20
helth latest news news Politics Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान लाया खुशहाली बिखरने की कगार पर पहुंचा परिवार फिर बसा, राजी-खुशी साथ रहने को तैयार हुआ दंपत्ति
Next Article सोनभद्र में शराब तस्करों के अंतराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ फिएट कार से 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, झारखण्ड-बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.