ओबरा (सोनभद्र)पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि के सभी संगठनों द्वारा उत्तर प्रदेश पूर्व के तत्वावधान में सोनभद्र जिले के ओबरा तहसील स्थित चिल्ड्रेन पार्क योग भवन में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शानदार आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 15 जून तक निरंतर संचालित रहेगा। शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी (भारत स्वाभिमान) आदरणीय भ्राता भगवान जी एवं पतंजलि योग समिति पूर्व उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी भ्राता दुर्गेश जी के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे सफल बनाने में पतंजलि योग समिति के सोनभद्र जिला प्रभारी भ्राता रवि प्रकाश जी, युवा भारत के जिला प्रभारी भ्राता मयंक जी, किसान प्रभारी अरुण जी,( योग गुरु जितेंद्र सिंह) सहित अन्य पदाधिकारियों का सराहनीय नेतृत्व मिल रहा है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी द्वारा सभी योग साधकों और भावी योग शिक्षकों को परम पूज्य श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज द्वारा लिखित सुप्रसिद्ध पुस्तक प्राणायाम रहस्य के गूढ़ सिद्धांतों से परिचित कराया गया। इसके अंतर्गत शरीर के पंच प्राण, पांच उपप्राण और कोशिकाओं (Cells) की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को महर्षि पतंजलि प्रतिपादित अष्टांग योग के साथ-साथ निम्नलिखित योगाभ्यासों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खड़े होकर किए जाने वाले आसन 12 योगिंग जॉगिंग, 8 प्रकार की बैठकें, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, अर्धचक्रासन, पादहस्तासन, वृक्षासन और ध्रुवासन। बैठकर किए जाने वाले आसन मंडूकासन, कूर्मासन, शशकासन, गोमुखासन और वक्रासन। पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसन मकरासन, भुजंगासन और शलभासन। पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन मर्कटासन, पवनमुक्तासन, पादवृत्तासन, द्विचक्रीकासन और अर्धहलासन। सत्र का समापन सत्र के अंत में सभी साधकों को सिंहासन और हास्यासन कराया गया, जिसके बाद शांति पाठ व प्रार्थना के साथ सत्र को विराम दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ऐसे समर्पित योग शिक्षक तैयार करना है जो गांवों और जन-जन तक जाकर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सेवा कार्यों को आगे बढ़ा सकें। लोगों को योग सिखाकर बीमारियों से मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण करना ही इस शिविर का परम लक्ष्य है। इसी कड़ी में आगामी 23 मई को सुबह के सत्र में समर कैंप के लगभग 50 बच्चों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष सत्र का उद्देश्य बच्चों के संपूर्ण शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें उत्तम संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करना है, ताकि भारत वर्ष की महान ऋषि परंपरा, योग और आयुर्वेद अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।इस बाल शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के डॉ. संतोष सैनी उपस्थित रहेंगे। बच्चों को योग का विशेष अभ्यास योग शिक्षिका विद्यावती जी द्वारा कराया जाएगा। इस पूरे प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने और व्यवस्थाएं संभालने में योग गुरु जितेंद्र सिंह, शिक्षक भाई लालजी, देवेश सिंह, बबलू प्रजापति, अनिल, वीरेंद्र कुशवाहा, राजा राम सिंह पटेल, ओझा जी, नरेंद्र सिंह, शिवम, कृष्ण कुमार, राजकुमार मास्टर, प्रमोद कुमार, घनश्याम सिंह और राकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, महिला विंग से गीता यादव, शिवांगी, स्नेहा ओझा, मंजू, परमेश्वरी और प्रमिला पांडेय आदि बहनों का सक्रिय सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन वीरेंद्र योगी द्वारा किया जा रहा है।
ओबरा में 25 दिवसीय पतंजलि सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन, बच्चों को भी दिए जा रहे हैं संस्कार व योग के गुर
Related Posts
Add A Comment

