सुखपुरा, बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक ई-रिक्शा बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भोजपुर मठिया मार्ग से दो युवकों को चोरी की ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राम करन कश्यप उर्फ सुखारी निवासी सूर्यपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया तथा परमहंस उर्फ करन निवासी सहजा थाना मनसाही जनपद कटिहार बिहार शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद की, जिसका चेचिस नम्बर MCHJSAJU18C000755 एवं इंजन नम्बर JSAM5865 है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना सुखपुरा पर मु0अ0सं0 114/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त राम करन कश्यप उर्फ सुखारी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, आबकारी एवं आयुध अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानन्द विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल दिनेश चौधरी, संदीप पटेल, अमन कुमार गुप्ता एवं चालक विश्वविजय सिंह शामिल रहे।
चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, सुखपुरा पुलिस को मिली सफलता
Previous Articleरसड़ा चीनी मिल चालू कराने को लेकर चला जागरूकता अभियान
Related Posts
Add A Comment

