श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में तथा श्याममणि त्रिपाठी एसडीएम औराई, राम सिंह ARTO व क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक औराई सहित पर्याप्त पुलिस बल के साथ रात्रि (22/23.05.2026) में औराई अण्डर पास पर बिना नंबर प्लेट व अवैध डम्पर ट्रक संचालन के विरुद्ध “विशेष अभियान” चलाकर जनपदीय पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान गलत नंबर प्लेट या बिना नंबर प्लेट के डम्पर ट्रक संचालन के विरुद्ध प्रभावशाली व सख़्त कार्यवाही की गई।
👉कुल 65 डम्पर/ट्रक वाहनों को चेक किया गया।
👉01 डम्पर (शराब सेवन कर चलाने) सहित कुल 19 वाहनों का चालान ।
👉03 डम्पर/ट्रक वाहन सीज ।
👉कुल 01 लाख 95 हजार रुपये का शम्मन शुल्क ।
यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों व मार्गों पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए, जिसके तहत आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी, पम्पलेट वितरण एवं सुरक्षित ड्राइविंग के उपाय बताए गए ।

