सुखपुरा, बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेरूआरबारी बाजार से मनियर मार्ग जाने वाले तिराहे के पास से मिन्टू कुमार उर्फ बलवन्त (26) एवं अमित कुमार (22) निवासी दुर्गीपुर थाना सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक पोको मोबाइल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह, आरक्षी सूरज गिरि, आदित्य पाठक एवं सौरभ शुक्ला शामिल रहे।
चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
Previous Articleहरिहरात्मक महायज्ञ को लेकर हुई तैयारी बैठक
Related Posts
Add A Comment

