हापुड़ (मनीष कुमार) थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रजापुर में दो पक्षों के बीच चल रहा पुराना विवाद अब एक नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। इस टकराव के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है, जिसे देखते हुए एहतियात बरती जा रही है मामले में तुल पकड़ने के बाद एक पक्ष ने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष का कहना है:
”इस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जानी चाहिए। जो भी दोषी हो, उस पर सख्त और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके और हमें न्याय मिल सके मामले की संवेदनशीलता और गांव में बने तनाव को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है पुलिस का कहना है कि मामला हमारे संज्ञान में है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और जो भी तथ्य या साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
रजापुर में दो पक्षों का विवाद निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस से लगाई गुहार
Related Posts
Add A Comment

