हापुड़ (मनीष कुमार) मोनाड विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह ‘वोयेज 26’ का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स, अतिथियों एवं शिक्षकों का तिलक, चॉकलेट एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता-पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में बिताए अपने यादगार पलों एवं अनुभवों को साझा करते हुए जूनियर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। पूरे समारोह में भावनात्मक, उत्साहपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष डॉ. सोमा दास ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में निरंतर सीखते रहना, सभी के प्रति दयालु एवं विनम्र व्यवहार रखना तथा मानवता को सशक्त बनाने का प्रयास करना प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक अच्छा इंसान बनना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
वहीं डीन अकादमिक डॉ. ऋचा यादव ने विद्यार्थियों को जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार एवं आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक पहचान हैं तथा इन्हीं मूल्यों के आधार पर विद्यार्थी अपने जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं समारोह का मुख्य आकर्षण रैम्प वॉक प्रतियोगिता रही, जिसके निर्णायक मंडल में डॉ. ऋचा यादव, डॉ. सोमा दास, डॉ. ऋतु चिक्कारा, डॉ. महीप मिश्रा, डॉ. अमित चौधरी एवं डॉ. नेहा शर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। बॉयज़ वर्ग में बीए जर्नलिज्म के छात्र बिलाल अख्तर तथा गर्ल्स वर्ग में एमए इंग्लिश की छात्रा तनु को फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। विजेताओं को क्राउन एवं विशेष नेक-बैंड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, मित्रता एवं गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। जूनियर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया। वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई, जिसके उपरांत डीजे एवं डांस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आनंद के साथ समारोह में सहभागिता करते हुए ‘वोयेज 26’ की अविस्मरणीय यादों को अपने साथ संजोया इस अवसर पर डॉ. विभा गर्ग, डॉ. आशीष गर्ग, डॉ. राज सिंह, डॉ. विनीता शर्मा, ममतेश सोलंकी, इशिका एवं डॉ. अश्वनी कुमार सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे
मोनाड विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा विधार्थियों का विदाई समारोह आयोजित
Related Posts
Add A Comment

