वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा दशहरा पर अस्सी घाट पर ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास की तरफ से गंगा प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवी अश्वनी शुक्ला एवं दुर्गा जी मंदिर के महंत कौशल पति द्विवेदी सहित कलाकार पत्रकार समाजसेवी एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित करने का काम किया गया। इस अवसर पर महंत कुशाल गुरु ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम से जन जागरण होता है, लोगों को मां गंगा के प्रति निर्मल अविरल बनाने के लिए प्रेरणा मिलती है। वहीं, समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने कहा कि मोक्षदाययनी मां गंगा के प्रति हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि उन्हें स्वच्छ निर्मल अविरल बनाने का कार्य किया जाए मां मां होती है गंगा मां हम लोगों के जीवन में बहुत बड़ा प्रेरणा का स्रोत है जो हर किसी के जीवन में बड़ी भूमिका निभाती हैं इस मां के प्रति हम लोग अपनी जिम्मेदारियां को समझते हुए इसे स्वच्छ बनाने के लिए इसमें गंदगी ना बहावे उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्राम से सनातन धर्म का ध्वज आगे बढ़ता है आज हमें इस अवसर पर सम्मानित करने का काम किया गया है जो मुझे गौरवान्वित होने का एहसास कराता है इस अवसर पर आए हुए सभी लोगों का सचिंद्रनाथ महाराज जी द्वारा अंग वस्त्र एवं 56 भोग के प्रसाद देकर स्वागत अभिनंदन किया गया
गंगा दशहरा पर ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास द्वारा विविध आयोजन के संग विशिष्ट लोगों का हुआ सम्मान
Related Posts
Add A Comment

