Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » जिलाबदर अपराधी बकरीद पर पत्नी से मिलने पहुंचे घर, मोहनलालगंज पुलिस ने दबोचा……
lucknow

जिलाबदर अपराधी बकरीद पर पत्नी से मिलने पहुंचे घर, मोहनलालगंज पुलिस ने दबोचा……

adminBy adminThursday, 28 May 2026, 18:32 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

लखनऊ मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में जिलाबदर घोषित दो अपराधियों को चोरी-छिपे अपने घर आने की सूचना पर पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई पहले से लागू थी, बावजूद इसके बिना अनुमति जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की रात मोहनलालगंज पुलिस टीम कनकहा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फत्तेखेड़ा निवासी मोहित कुमार और सारिख खान उर्फ शारिक, जो वर्तमान में जिलाबदर चल रहे हैं, चोरी-छिपे अपने घर आए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल गांव पहुंची और मोहित कुमार के घर के बाहर दोनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहित कुमार पुत्र स्वर्गीय जगजीवनराम निवासी फत्तेखेड़ा तथा सारिख खान पुत्र संजय खान शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में सारिख खान ने बताया कि वह बकरीद का त्योहार मनाने के लिए घर आया था, जबकि मोहित कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी से मिलने पहुंचा था। हालांकि दोनों किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं दिखा सके।पुलिस ने बताया कि मोहित कुमार के विरुद्ध संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लखनऊ न्यायालय से बीते 17 दिसंबर 2025 से छह माह के लिए जिला निकासन आदेश जारी किया गया था। वहीं सारिख खान के खिलाफ बीते 13 मई 2026 से छह माह के लिए जिलाबदर की कार्रवाई लागू थी। इसके बावजूद दोनों द्वारा आदेश का उल्लंघन कर जनपद में प्रवेश करना उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत दंडनीय अपराध पाया गया।मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।अभियुक्त सारिख खान के विरुद्ध मारपीट, धमकी, लूट, एससी-एसटी एक्ट, आईटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मोहित कुमार पर भी मारपीट, आगजनी, बलवा और धमकी जैसे गंभीर मामलों के मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।एसीपी मोहनलालगंज ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाबदर अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक निमेष दूबे, उपनिरीक्षक मंगल यादव और कांस्टेबल चंद्रमौली यादव शामिल रहे।

Views: 29
crime latest news loksabha chunav 2024 news Politics up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleनिगोहा में ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल
Next Article गौरा कॉलोनी में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Related Posts

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

शिक्षक हितों की आवाज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. शिव प्रताप यादव बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

Sunday, 7 June 2026, 19:19 IST

राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा सभा का हुआ आयोजन

Sunday, 7 June 2026, 19:16 IST

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान का हुआ मासिक बैठक

Sunday, 7 June 2026, 19:15 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.