रसड़ा (बलिया)। थाना रसड़ा पुलिस ने अपहरण एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार वादिनी ने थाना रसड़ा पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को 21 मई 2026 को तेजबहादुर गुप्ता बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर थाना रसड़ा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
इसी क्रम में गुरुवार को उप निरीक्षक सर्वजीत सोनकर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गढ़िया क्रासिंग के पास से अभियुक्त तेजबहादुर गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता निवासी नसीरपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का समय करीब 10:30 बजे बताया गया है।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
इस संबंध में थाना रसड़ा पर मु0अ0सं0 83/2026 के तहत धारा 87, 137(2), 64 बीएनएस एवं 5एल/6 पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सर्वजीत सोनकर एवं आरक्षी हरिओम यादव शामिल रहे।
अपहरण एवं पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

