Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » 03 व 04 जून को आयोजित टीजीटी परीक्षा जनपद के 06 परीक्षा केदो पर 8220 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित
भदोही

03 व 04 जून को आयोजित टीजीटी परीक्षा जनपद के 06 परीक्षा केदो पर 8220 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

adminBy adminMonday, 1 June 2026, 19:02 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नकलविहीन व पारदर्शी टीजीटी परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार, सीसीटीवी, सुरक्षा और परिवहन व्यवस्थाओं की एडीएम ने की समीक्षा

भदोही 01 जून 2026:–उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/टीजीटी की परीक्षा 03 व 04 जून 2026 को प्रतिदिन दो पॉलियों में (पूर्वान्हन 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं अपरान्ह 02:30 बजे 04:30 बजे तक) सकुशल आयोजित कराने विषयक बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जनपद भदोही में निर्धारित 06 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 8220 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें।
अपर जिलाधिकारी वि0 /रा0 शुभांगी शुक्ला ने निर्देश दिया की सभी 06 परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर एक्टिव मोड में रहे, जिससे सीसीटीवी बंद ना हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड का पहले से भ्रमण कर लें जिससे कि केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो। जनपद के बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ,बस स्टेशन पर परीक्षा केदो सहित रैन बसेरा,गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए साइनेज, चार्ट बोर्ड लगवाए जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र खोजने में असुविधा न हो। परीक्षा की संबेदना शीलता को देखते हुए कक्ष निरीक्षकों की लिखित में ड्यूटी लगाई जाए। प्रत्येक कक्ष में एक दीवार घड़ी लगाई अभ्यर्थियों को समय देखने के लिए। अभ्यर्थियों के चेकिंग के स्थान पर छाया की व्यवस्था अवश्य हो। सीएमओ सभी परीक्षा केदो पर ओआरएस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए।
परीक्षा के सफल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 लगाये जाने व ध्वनि विस्तारण यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन एवं आई०टी० गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित करने व इस हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्नपत्र के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रशासन / पुलिस बल उपलब्ध कराने, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये जाने की कार्यवाही की गयी है।
क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज औराई, भदोही परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के एवं अन्य जनपदों से परीक्षार्थियों के अधिक संख्या में आवागमन हेतु अतिरिक्त/पर्याप्त संख्या में सरकारी बसों की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करेंगे। स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन ज्ञानपुर, भदोही परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के एवं अन्य जनपदों से परीक्षार्थियों के अधिक संख्या में आवागमन हेतु रेलवे स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेगें।
जिला विद्यालय निरीक्षक सभी केन्द्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार स्टाफ व आधार भूत सुविधायें यथा बिजली, पानी, जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।‌ परीक्षा दिवस के दो दिन पूर्व जनपद में निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रों की होर्डिंग को रोडवेज, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों आदि पर लगवाई जाय जिसमें परीक्षा केन्द्रों से सम्बन्धित रूटचार्ट, प्रमुख स्थानों से परीक्षा केन्द्रों की दूरी, होटल/सराय आदि का स्पष्ट उल्लेख हो।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन /प्रवर्तन समय से क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज सें समन्वय स्थापित कर परीक्षार्थियों के आवागमन एवं परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाये।
जिला विकास अधिकारी/प्राचार्य डायट/जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, भदोही को इस निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारीगण को अपने स्तर से अवगत कराये। जिला विद्यालय निरीक्षक/प्रभारी परीक्षा कन्ट्रोल रूम को परीक्षा दिनांक 03 व 04 जून 2026 को प्रातः 04:00 बजे तक प्रत्येक दशा में पहुंचकर जिला विद्यालय निरीक्षक, भदोही के कार्यालय में स्थापित परीक्षा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष को क्रियाशील रखते हुए संबंधित कर्मचारी को निर्देशित करें कि परीक्षा मे
लगे सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पर उपस्थिति एवं अन्य प्राप्त शिकायतों को पंजीकृत करेंगे तथा किसी भी स्थिति को परीक्षा के नोडल अधिकारी (प्रशासन) / अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा) भदोही, को प्रत्येक घन्टे सूचना उपलब्ध करायेंगे।
अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन परीक्षा दिनांक 03 व 04 जून 2026 को जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों, रोडवेज, रेलवे स्टेशन एवं मुख्य चौराहों पर खाद्य सामग्री की शुद्धता की जॉच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी समस्त परीक्षा केन्द्रो हेतु आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने एवं परीक्षा दिनांक 03 व 04 जून 2026 को परीक्षा केन्द्र के निकटतम प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र को सक्रिय रखते हुए, परीक्षा अवधि में चिकित्साधिकारी को तैनाती करने के साथ-साथ एम्बुलेन्स को भी सक्रिय करने के साथ-साथ प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक चिकित्साधिकारी नामित कर, उसकी सूची परीक्षा दिवस के पूर्व इस जिला कार्यालय को उपलब्ध करायेगें।
अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत समस्त परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था निर्वाध रूप से बनाये रखने के साथ-साथ प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक उप खण्ड अधिकारी/अवर अभियन्ता नामित कर, उसकी सूची परीक्षा दिवस के पूर्व उपलब्ध कराए। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी समस्त परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों के माध्यम से अग्नि शमन के आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करायेंगे।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान सहित समस्त केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट व अन्य उपस्थित रहे।

Views: 25
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleबोलीदाताओं की लापरवाही पड़ी भारी, 119 वाहनों की नीलामी हुई रद
Next Article प्रदेश स्तरीय मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा के मेधावियों को पुरस्कृत व सम्मानित कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण

Related Posts

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.