वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज गंगेज में वाराणसी टूरिज्म संगठन अपना स्थापना दिवस मनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम वाराणसी सत्येंद्र कुमार रहे एवं विशिष्ट अतिथियों में डा मारुति नंदन तिवारी काशी हिंदू विश्वविद्यालय असिस्टेंट डायरेक्टर इंडिया टूरिज्म पावस प्रसून यूपी स्टेट टूरिज्म ज्वाइट डायरेक्टर दिनेश कुमार एसीपी कैन्ट अपूर्व कुमार एसीपी दशाश्वमेध डॉक्टर अतुल त्रिपाठी एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना एसीपी ट्रैफिक प्रवीण यादव एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता संस्था के सभी सदस्यों एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधवक शुभारंभ किया गया आए हुए विशिष्ट अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया स्थापना दिवस समारोह में जिला प्रशासन भारत पर्यटन उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग होटल उद्योग ट्रैवल ट्रेड एयरलाइंस परिवहन क्षेत्र तथा विभिन्न सामाजिक एवं व्यवसायिक संगठनों से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की कार्यक्रम के दौरान संस्था की इस वर्ष की उपलब्धियां के बारे में विस्तृत चर्चा की गई तथा पर्यटन क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राशिद खान ने कहा कि अपने गठन के बाद से वी टी ए ने वाराणसी एवं पूर्वांचल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हित धारकों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है संस्था निरंतर पर्यटन उद्योग की समस्याओं एवं संभावनाओं को सरकार तथा संबंधित विभाग के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती रही है और आगे भी निरंतर प्रयास करती रहेगी इस अवसर पर संस्था के सचिव पंकज सिंह ने कहा कि वाराणसी विश्व के सबसे प्राचीन जीवंत नगरों में से एक है और आज आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई कार्यक्रम में संरक्षक संदीप पटियाल वाराणसी टूरिज्म संगठन के सभी सदस्यों पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सहयोगियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन विवेक तिवारी ने किया इस अवसर पर प्रवीण मेहता नीरज निगोटिया अश्वनी सिंह मजीद खान विवेक तिवारी शांतनु सिंह शिव त्रिपाठी अभिषेक पाठक सुशील सिंह अभिषेक सिंह जितेंद्र सिंह मुकुल दुबे अनूप प्रसाद राजेश सिंह धनंजय सिंह राम पांडे सुधांशु सक्सेना अखिलेश मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे
Previous Articleसरस्वती इंटर कॉलेज में सोलर पैनल का हुआ उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment

