भीमपुरा, बलिया, 2 जून। थाना भीमपुरा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से फर्जी तरीके से निकाली गई 14,500 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।
जानकारी के अनुसार कसौण्डर निवासी विकास कुमार सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा थाना भीमपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 मार्च 2026 को उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर 14,500 रुपये स्थानांतरित कर लिए गए थे।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष भीमपुरा अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। साइबर सेल एवं थाना पुलिस के प्रयासों से संबंधित धनराशि को होल्ड कराया गया और न्यायालय के आदेश के क्रम में 1 जून 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर विकास कुमार सिंह ने बलिया पुलिस और भीमपुरा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक एवं साइबर प्रभारी रवि वर्मा, हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा, आरक्षी राहुल यादव तथा महिला आरक्षी रागिनी कन्नौजिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए 14,500 रुपये
Related Posts
Add A Comment

