बलिया, 2 जून। थाना हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना हल्दी में दर्ज मुकदमा संख्या 96/2026, धारा 3(5), 109(1), 115(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त ओमकार सिंह उर्फ छोटू (19 वर्ष) पुत्र अखिलेश सिंह निवासी पोखरा, थाना हल्दी को मंगलवार को बाबूबेल मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद एवं कांस्टेबल ध्रुवराज मौर्य की टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Next Article हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

