बेल्थरा रोड (बलिया), 2 जून। थाना उभांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना उभांव में दर्ज मुकदमा संख्या 106/2026, धारा 316(2), 326(च) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी दिव्यांशु मिश्रा पुत्र राजीव रंजन मिश्रा, निवासी कांशीराम आवास, नगर पंचायत बेल्थरा रोड को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी कांशीराम आवास क्षेत्र से की गई।
पुलिस ने आरोपी को बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड में प्रस्तुत किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल प्रेम बहादुर सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Previous Articleहत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

