मुहम्मदाबाद। नगर के चर्चित समाजसेवी रेयाज़ अहमद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जर्जर हो चुके बिजली के तारों को शीघ्र बदलने तथा क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने की अपील की है।
रेयाज़ अहमद नगर में सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने अथवा किसी प्रकार की तकनीकी खराबी होने पर वे एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नगरवासियों तक सूचनाएं पहुंचाते हैं, जिससे लोगों को समय रहते जानकारी मिल जाती है।
उन्होंने बताया कि 31 मई 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे जर्जर अवस्था में मौजूद 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर 400 केवीए क्षमता वाले नटराज ट्रांसफार्मर पर गिर गया, जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में उन्होंने विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर विनोद यादव से वार्ता कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा जर्जर तारों को बदलने की मांग की। इस पर जेई विनोद यादव ने बताया कि 11 केवी लाइन के जर्जर तारों को बदलने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नगरवासियों ने भी विद्युत विभाग से जल्द समस्या का समाधान कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
मुहम्मदाबाद में जर्जर विद्युत तारों से बढ़ी परेशानी, समाजसेवी रेयाज़ अहमद ने की त्वरित कार्रवाई की मांग
Previous Articleहत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

