Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित

Friday, 5 June 2026, 19:24 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर बलिया पुलिस ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

Friday, 5 June 2026, 19:23 IST

तलवार की धार से भी तेज होती है कलम की वार : सैयद सेराज अहमद ( लेखक, पत्रकार)

Friday, 5 June 2026, 19:22 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » ज्येष्ठ माह के पंचम मंगल पर क्षेत्र में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन स्थानों पर विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Uncategorized

ज्येष्ठ माह के पंचम मंगल पर क्षेत्र में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन स्थानों पर विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

adminBy adminTuesday, 2 June 2026, 19:33 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मोहनलालगंज, लखनऊ ज्येष्ठ माह के पावन पंचम बड़े मंगल के अवसर पर मोहनलालगंज क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन, भव्य धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन क्षेत्र जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोष से गूंजता रहा।निकट शिवम ढाबा स्थित कष्ट निवारण श्री महावीर मंदिर में मंदिर श्रमदाताओं एवं भक्तगणों के सहयोग से भव्य धार्मिक आयोजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पहुंचने लगी। हनुमान जी के विशेष श्रृंगार के बाद सामूहिक एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।दोपहर 12 बजे से शुरू हुए विशाल भंडारे में देर शाम तक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से नृपेन्द्र शुक्ला, सुनील विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता, राहुल बाजपेई, निपुण वैश्य, संदीप मिश्रा, अमित मिश्रा, अनिमेष पांडेय सहित समस्त भक्तगणों का विशेष सहयोग रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मोहनलालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश द्विवेदी, भाजपा मंडल सह मीडिया प्रभारी विजय चन्द्र तिवारी, पत्रकार मनोज यादव, राघवेंद्र शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वहीं नगर पंचायत मोहनलालगंज के गौरा गांव में मनीष कश्यप के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। भंडारे से पूर्व सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं को छोला-पूड़ी, चावल, बूंदी एवं शीतल शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि करन शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि सभासद शुभम सिंह ने किया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इसके अलावा नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ गांव में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश शुक्ला द्वारा पंचम बड़े मंगल के अवसर पर भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के लिए हलुआ, पूड़ी एवं सब्जी की विशेष व्यवस्था की गई थी। भंडारे में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजन स्थल पर पूरे दिन धार्मिक उल्लास और सेवा भावना का माहौल बना रहा।आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारे, सेवा एवं सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करते हैं। स्थानीय लोगों ने सभी आयोजकों की सराहना करते हुए इसे जनसेवा और धार्मिक आस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।पंचम बड़े मंगल पर मोहनलालगंज के मंदिरों, गांवों और मोहल्लों में आयोजित इन भव्य कार्यक्रमों ने क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि बड़े मंगल की परंपरा आज भी लोगों की आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का सबसे बड़ा पर्व बनी हुई है।

Views: 14
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleतेज रफ्तार डाक पार्सल पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल
Next Article बीएड परीक्षा में सख्ती का असर, पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में नकल करते पकड़ा गया परीक्षार्थी

Related Posts

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित

Friday, 5 June 2026, 19:24 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर बलिया पुलिस ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

Friday, 5 June 2026, 19:23 IST

तलवार की धार से भी तेज होती है कलम की वार : सैयद सेराज अहमद ( लेखक, पत्रकार)

Friday, 5 June 2026, 19:22 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित

Friday, 5 June 2026, 19:24 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर बलिया पुलिस ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

Friday, 5 June 2026, 19:23 IST

तलवार की धार से भी तेज होती है कलम की वार : सैयद सेराज अहमद ( लेखक, पत्रकार)

Friday, 5 June 2026, 19:22 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.